बुलंद सोच, इंदौर।
गुरुवार को कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के संबंध में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में नगरीय निकायों एवं पंचायतों की अंतिम प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूची, पुनरीक्षण कार्य तथा दावे-आपत्तियों के निराकरण पर चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची सौंपी गई।
अंतिम सूची का प्रकाशन
सहायक उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत श्रीवास्तव और मास्टर ट्रेनर श्री आर. के. पाण्डे ने जानकारी दी कि अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन 27 जुलाई को किया जा चुका है।
नगरीय निकायों में मतदाता
नगरीय निकायों में कुल 17,91,658 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें 9,00,979 पुरुष मतदाता, 8,90,586 महिला मतदाता और 93 अन्य मतदाता शामिल हैं।
जनपद पंचायत क्षेत्रों में मतदाता
जनपद पंचायत क्षेत्र में कुल 7,16,523 मतदाता हैं। इनमें 3,62,004 पुरुष मतदाता, 3,54,507 महिला मतदाता और 12 अन्य मतदाता दर्ज हैं।
समग्र मतदाता संख्या
नगरीय एवं पंचायत क्षेत्र के कुल मतदाता 25,8,181 दर्ज किए गए हैं। इनमें पुरुष मतदाता 12,62,983, पुरुष महिला मतदाता 12,45,093 और अन्य मतदाता 105 शामिल हैं।
नगरीय निकायवार मतदाता सूची
नगर पालिक निगम इन्दौर में कुल 16,61,801 मतदाता हैं। महूगांव में 31,535, मानपुर में 5,893, राऊ में 30,783, सांवेर में 12,758, देपालपुर में 15,220, गौतमपुरा में 11,140, बेटमा में 13,335 और हातोद में 9,193 मतदाता दर्ज हैं।
जनपद पंचायतवार मतदाता सूची
जनपद पंचायतवार मतदाता सूची के अनुसार, इन्दौर में 1,84,598, डा. अंबेडकर नगर (महू) में 2,05,731, सांवेर में 1,68,968 और देपालपुर में 1,57,226 मतदाता हैं।

