BREAKING NEWS
2026-08-14

इंदौर में जैन संत का निधन, सार्वजनिक उद्यान में अंतिम संस्कार

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

इंदौर में चातुर्मास के लिए रुके एक वृद्ध जैन संत का निधन हो गया। उनके अनुयायियों ने केसरबाग स्थित विद्यासागर उद्यान में ही उनका अंतिम संस्कार किया।

जैन संत पंद्रह दिन पहले चातुर्मास के लिए केसरबाग में रुके थे। 80 वर्षीय संत की तबीयत खराब चल रही थी। बुधवार रात उनकी तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

Advertisement

समाज के लोगों ने मुक्तिधाम के बजाय कॉलोनी के बगीचे में ही संत का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया।

इस घटना से कॉलोनी के अन्य परिवारों में नाराजगी है। उनका कहना है कि बगीचे में प्रतिदिन महिलाएं और बच्चे आते हैं, तथा सुबह लोग ट्रैक पर टहलने भी आते हैं।