बुलंद सोच, इंदौर।
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इंदौर जिले में नगरपालिकाओं एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दावे-आपत्तियों के निराकरण के बाद 27 जुलाई को अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन किया गया। यह सूची नगरपालिकाओं, नगर परिषदों, जनपद पंचायतों तथा अन्य निर्धारित स्थानों पर उपलब्ध कराई गई है।
जिले में कुल 25.08 लाख मतदाता हैं। इनमें नौ नगरीय निकायों में 17.91 लाख और पंचायतों में 7.16 लाख मतदाता शामिल हैं।
नगरीय निकायों में मतदाताओं का विवरण
नगर निकायों में कुल 17,91,658 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें 9,00,979 पुरुष, 8,90,586 महिलाएं तथा 93 अन्य मतदाता शामिल हैं। नगर पालिक निगम इंदौर में सर्वाधिक 16,61,801 मतदाता हैं, जिनमें पुरुषों की संख्या 8,36,345 और महिला मतदाताओं की संख्या 8,25,367 है।
विभिन्न नगरीय निकायों में मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है:
नगर निगम इंदौर: 16,61,801
नगर परिषद महूगांव: 31,535
नगर परिषद मानपुर: 5,893
नगर परिषद राऊ: 30,783
नगर परिषद सांवेर: 12,758
नगर परिषद देपालपुर: 15,220
नगर परिषद गौतमपुरा: 11,140
नगर परिषद बेटमा: 13,335
नगर परिषद हातोद: 9,193
कुल: 17,91,658
पंचायतों में मतदाताओं का विवरण
जिले की 234 ग्राम पंचायतों की तैयार की गई मतदाता सूची में कुल 7,16,523 मतदाता शामिल हैं। इनमें 3,62,004 पुरुष, 3,54,507 महिलाएं और 12 अन्य मतदाता हैं। जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में सर्वाधिक 2,05,731 मतदाता दर्ज हैं।
विभिन्न जनपद पंचायतों में मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है:
इंदौर: 1,84,598
महू: 2,05,731
सांवेर: 1,68,968
देपालपुर: 1,57,226
कुल: 7,16,523
पुनरीक्षण कार्य की प्रक्रिया
मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के लिए जिले में नगर निकायों के 2,436 मतदान केंद्रों पर 375 प्राधिकृत कर्मचारियों तथा पंचायतों के 1,217 मतदान केंद्रों के लिए 334 ग्राम पंचायतों में 334 प्राधिकृत कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। आयोग द्वारा 15 मई से 25 जून तक दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की गईं। सभी दावे-आपत्तियों के निराकरण के बाद ही अंतिम सूची तैयार कर प्रकाशित की गई।

