बुलंद सोच, इंदौर।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी और नाना पटवारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। संजय महाजन ने इस मामले में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।
महाजन ने भरत पटवारी और नाना पटवारी पर समझौते के नाम पर दबाव बनाने और 20 लाख रुपये देने का आरोप लगाया है।
इसी बीच, आरोप है कि सोमवार को नाना पटवारी का एक व्यक्ति संजय महाजन के घर पहुंचा और समझौते के नाम पर 20 लाख रुपये दिए। संजय महाजन ने इसके साथ ही समझौता करने को लेकर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया।
संजय महाजन ने कथित तौर पर नाना पटवारी के व्यक्ति द्वारा दिए गए 20 लाख रुपये थाने में जमा कर दिए। उन्होंने पुलिस को बताया कि समझौता करने के नाम पर उन पर दबाव बनाया जा रहा है।
पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
पूर्व के मामले और नई शिकायत
नाना पटवारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, क्योंकि वह पहले से ही ड्रग्स केस में उलझे हुए हैं।
इससे पहले एक युवती ने नाना पटवारी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था, और अब एक अन्य निवेशक संजय महाजन ने शिकायत दर्ज कराई है।
जोन-1 के डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, गुरुवार को पुलिस ने नाना पटवारी और कॉलोनाइजर सुमित मंत्री के करीबी पप्पू मंत्री से पूछताछ की थी।
शाम को संजय महाजन नामक व्यक्ति ने शुभम वैली टाउनशिप में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि नाना उर्फ कुलभूषण पटवारी ने उनसे शुभम वैली टाउनशिप में सौदा किया था और 11 लाख रुपये लिए थे।
पुलिस नाना पटवारी, कॉलोनाइजर सुमित मंत्री और बब्बू मंत्री से धोखाधड़ी की शिकायत के मामले में पूछताछ कर रही है।
डीसीपी के अनुसार, पुलिस इस मामले में आरोपित सुमित मंत्री, नाना और भरत से भी पूछताछ करेगी।
नाना पटवारी का नाम ड्रग्स और सट्टे के मेमो में दर्ज है, और उनके खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट भी है। जीतू पटवारी के भाई से जुड़े तीन प्रकरणों के तार जुड़े हुए हैं।

