BREAKING NEWS
2026-07-27

केसला में बाघ की दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इटारसी।

जनपद पंचायत केसला की ग्राम पंचायत झुनकर के बंगलापुरा और आसपास के क्षेत्र में बाघ की लगातार गतिविधियों के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है। शनिवार को ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने वन परिक्षेत्र अधिकारी बोरी को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बाघ के मूवमेंट पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।

Advertisement

मवेशी बने शिकार, खेती-किसानी प्रभावित

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बाघ का लगातार मूवमेंट देखा जा रहा है। इस दौरान कई मवेशी भी बाघ का शिकार बन चुके हैं, जिससे किसानों और पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं, जिससे पशुओं को चराने और खेती-किसानी के कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

वन विभाग से सुरक्षा और रेस्क्यू की मांग

ज्ञापन में वन विभाग से क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाने की मांग की गई है। साथ ही, ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा गया है। आवश्यकता पड़ने पर बाघ का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में स्थानांतरित करने की भी मांग की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की आशंका को टाला जा सके। ग्रामीणों ने जानकारी दी कि इस संबंध में पहले भी वन विभाग को आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने लेटरहेड पर हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग को दोहराया। ज्ञापन सौंपने के दौरान सरपंच, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

भोपाल में भी वन्यजीवों का खौफ

भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार, कलियासोत में बाघ का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। उधर, कलारा में तेंदुए के खौफ के चलते गश्त और रेस्क्यू की मांग की गई है।