बुलंद सोच, भोपाल।
राज्य निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग ने चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची पूरी तरह तैयार कर जिलों में इसका प्रकाशन कर दिया है। यह नई मतदाता सूची भारत निर्वाचन आयोग के स्पेशल इन्टेंशिव रिविजन (SIR) के बाद अपडेट की गई मतदाता सूची के आधार पर तैयार की गई है।
फर्जी और दोहरे नाम हटाए गए
नई मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी और बिना गलती के बनाने के लिए व्यापक स्तर पर नाम छांटने का काम किया गया है। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान चिह्नित किए गए निम्नलिखित नामों को सूची से पूरी तरह बाहर कर दिया गया है: स्थायी रूप से स्थानांतरित लोग, दोहरे नाम वाले मतदाता और मृतक मतदाता।
नवंबर-दिसंबर में उपचुनाव
राज्य निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, जिलों में प्रकाशित की गई इसी अपडेटेड वोटर लिस्ट के आधार पर नवंबर-दिसंबर में प्रदेश के नगरीय निकायों और पंचायतों में खाली पड़े पदों पर उपचुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
दतिया उपचुनाव
दतिया उपचुनाव में शाम 6 बजे तक 71.44% मतदान हुआ, जहां बारिश भी मतदाताओं का उत्साह नहीं रोक सकी।

