BREAKING NEWS
2026-08-10

मप्र में बाघ कॉरिडोर के पास तीसरे कोयला ब्लॉक को खनन की स्वीकृति

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, उमरिया।

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व को छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण बाघ कॉरिडोर के पास तीसरे कोयला ब्लॉक को पर्यावरण मंत्रालय की एक्सपर्ट कमेटी ने खनन के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Advertisement

इससे पूर्व, आठ-नौ जुलाई को हुई बैठकों में कमेटी ने मरवटोला-सात कोल ब्लॉक और अर्जुन वेस्ट कोल ब्लॉक में खनन हेतु पर्यावरण मंजूरी देने की सिफारिश की थी।

ये ब्लॉक क्रमशः बांधवगढ़-अचानकमार टाइगर कॉरिडोर से 53 मीटर और 3.9 मीटर की दूरी पर स्थित हैं।

ये खदानें बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे उमरिया सामान्य वन मंडल के घुनघुटी और पाली रेंज के जंगल के नजदीक हैं।

पिथोरा ईस्ट परियोजना का खनन पट्टा क्षेत्र एक हजार हेक्टेयर से अधिक है, जिसमें 800 हेक्टेयर से अधिक वन भूमि शामिल है। हालांकि, भूमिगत खनन होने के कारण प्रारंभिक चरण में केवल 20 हेक्टेयर भूमि पर ही कार्य होगा। इस परियोजना का संचालन बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड करेगी।

वहीं, मरवाटोला-सात परियोजना में लगभग 1,200 हेक्टेयर के पट्टा क्षेत्र में से एक हजार हेक्टेयर से अधिक वन भूमि शामिल है। इसका संचालन रामा सीमेंट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आंशिक ओपनकास्ट और आंशिक भूमिगत खनन के रूप में किया जाएगा।

अर्जुनी वेस्ट में गंगा खनिज प्राइवेट लिमिटेड भूमिगत खनन करेगी, जिसके लिए लगभग एक हजार हेक्टेयर वन भूमि का डायवर्जन प्रस्तावित है।