बुलंद सोच, इंदौर।

राज्य अधिवक्ता परिषद के 12 मई को हुए चुनाव की मतगणना में प्रथम वरीयता के मतों की गिनती पूरी हो गई है।
इंदौर के अभिभाषक राकेशसिंह भदौरिया प्रथम वरीयता के 3,317 मत प्राप्त कर शीर्ष स्थान पर रहे हैं। उन्हें निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। राज्य अधिवक्ता परिषद के 65 वर्ष के इतिहास में संभवतः यह पहला अवसर है जब इंदौर के किसी अधिवक्ता ने प्रथम वरीयता की मतगणना में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
भदौरिया को प्रदेश के 248 अधिवक्ता संघों में से 202 संघों के सदस्यों के मत मिले हैं।
द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती जल्द ही शुरू होगी।
Advertisement

