BREAKING NEWS
2026-08-02

धर्म पर टैक्स राष्ट्र के पतन की शुरुआत: राष्ट्रसंत मुनि सुधासागर

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

राष्ट्रसंत मुनि पुंगव सुधासागर महाराज ने शुक्रवार को कहा कि जिस दिन कोई राजा धर्म और धर्मात्माओं पर टैक्स लगा देगा, उसी दिन से राष्ट्र के पतन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि जिस दिन धर्म और धर्मात्माओं पर कोई पाबंदी नहीं होगी, उस दिन राष्ट्र और समाज में हरियाली बढ़ जाएगी।
मुनि सुधासागर महाराज ने संदेश दिया कि धर्म और धर्मात्मा के यहां कभी डाका नहीं डालना चाहिए तथा धर्म के काम में किसी तरह का डर नहीं होना चाहिए।
उन्होंने उक्त विचार सकल दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति के तत्वावधान में दलाल बाग के विशाल सत्संग सभा मंडप में आयोजित चातुर्मास की महती धर्मसभा में व्यक्त किए।
धर्मसभा के प्रारंभ में छत्रपति नगर दिगंबर जैन समाज ने राष्ट्रसंत को शास्त्र भेंट करने का लाभ लिया, वहीं अभिषेक प्रीति, तनिष्क यांश जैन रानीपुरा वाले ने श्रीफल अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त किया।
मनीष सपना गोधा, चक्रवर्ती नवीन, शिवानी गोधा, आनंद अंतिका गोधा, हर्ष जैन और आकाश जैन कोयला ने सभी साधकों की अगवानी की।
मंगलाचरण निहारिका जैन ने किया, जबकि दीप प्रज्वलन का सौभाग्य अमित राकेश जैन नवकार परिवार को मिला। कार्यक्रम का संचालन अनुराग जैन ने किया।

Advertisement

श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव का आयोजन

नरसिंगपुरा मानभद्र भक्त मंडल द्वारा धार रोड स्थित कीमती गार्डन में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव मनाया गया, जिसमें आचार्य कुमुदनंद और आचार्य विप्रणत सागर का सान्निध्य प्राप्त हुआ।
मीडिया प्रभारी प्रवीण जैन ने बताया कि मंडल ने करीब 10 हजार श्रद्धालुओं को भोजन कराया।
इस भक्ति महोत्सव में राष्ट्रीय गायक लवेश-हिमांशु भुरड़ की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।

इंदौर में मानसून की स्थिति

इंदौर में अगस्त की शुरुआत के साथ बादल बरसने की उम्मीद है। मानसून में अब तक औसत से करीब 2.5 इंच कम बारिश दर्ज की गई है।