बुलंद सोच, दिल्ली।
सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय में हनीमून के दौरान पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी के आचरण पर कड़े सवाल उठाए हैं। शीर्ष अदालत ने सोनम रघुवंशी को अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर मुकदमे का सामना करने का सुझाव दिया है।
मध्य प्रदेश के इंदौर की निवासी सोनम को जून 2025 में अपने व्यवसायी पति राजा रघुवंशी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।
यह जोड़ा पिछले साल 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में छुट्टियों के दौरान लापता हो गया था। इसके बाद, 2 जून 2025 को राजा का शव एक गहरी खाई में मिला था।
शीर्ष अदालत ने सोनम के वकील को स्पष्ट किया कि वह या तो गुण-दोष के आधार पर विचार कर आदेश पारित करेगी या सोनम को आत्मसमर्पण कर मुकदमे का सामना करने का निर्देश देगी।
पीठ ने सोनम के वकील से कहा, “हम यह बात आपके सामने इसलिए रख रहे हैं ताकि आपको अचानक कोई हैरानी न हो और साथ ही आप हमारी सोच भी समझ सकें।” अदालत ने वकील को अपने मुवक्किल से निर्देश लेकर वापस आने को कहा।
