बुलंद सोच, सूरत।
सूरत के न्यू सिविल हॉस्पिटल में एक रेजिडेंट डॉक्टर की आत्महत्या के बाद गुजरात सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानशेरिया ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की और बताया कि प्रशासन, अस्पताल के सुपरिटेंडेंट, पुलिस तथा डीन की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई है। उन्होंने आगे बताया कि मौत से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच करने के उद्देश्य से पैनल पोस्टमार्टम के साथ फोरेंसिक पोस्टमार्टम भी कराया गया है।
मंत्री ने यह भी कहा कि एंटी-रैगिंग कमेटी, सुपरिटेंडेंट और डीन रातभर सिविल अस्पताल में मौजूद रहेंगे। उनका उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या डॉक्टर के साथ रैगिंग, मानसिक उत्पीड़न अथवा किसी अन्य प्रकार की प्रताड़ना की घटना हुई थी।

