BREAKING NEWS

त्विषा शर्मा डेथ केस: गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी पर 10 अगस्त को सुनवाई

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, जबलपुर।

राजधानी भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा डेथ केस में आरोपित मृतका की सास गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर सोमवार, 10 अगस्त को मप्र हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। यह सुनवाई न्यायमूर्ति अजय कुमार निरंकारी की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध है।

Advertisement

गिरिबाला सिंह ने ट्रायल कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद हाई कोर्ट का रुख किया है। ट्रायल कोर्ट ने 25 जुलाई को उनकी जमानत अर्जी निरस्त कर दी थी।

हाई कोर्ट की सूची में यह मामला MCRC क्रमांक 37723/2026, गिरिबाला सिंह विरुद्ध मध्य प्रदेश शासन के रूप में दर्ज है।

मामले में आरोपित की ओर से जमानत के पक्ष में दलीलें पेश की जाएंगी, जबकि शासन की ओर से जमानत का विरोध किया जाएगा।

सोमवार को होने वाली सुनवाई में दोनों पक्षों की दलीलों के बाद एकलपीठ जमानत आवेदन पर निर्णय ले सकती है।