बुलंद सोच, बालाघाट।
बालाघाट जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम नांदगांव (गोपीटोला) में गोबर के गड्ढे से एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है।
इस मामले में अविवाहित बेटी के नवजात बेटे को सामाजिक बदनामी के डर से उसके नाना पर गोबर के गड्ढे में दफनाने का आरोप है।
Advertisement
नवजात की गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
घटना का खुलासा होने पर आरोपी नाना ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
यह घटना 31 जुलाई की रात की बताई जा रही है।

