बुलंद सोच,।
भारत में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए वैक्सीन विकास को बड़ी गति प्राप्त हुई है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने वर्ष 2026 में पांच नई वैक्सीनों के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी प्रदान की है। इनमें पीला बुखार (यलो फीवर), रेबीज, चिकनगुनिया, एमएमआर (खसरा, गलसुआ और रूबेला) और एमएमआरवी (खसरा, गलसुआ, रूबेला और चिकनपॉक्स) की वैक्सीन शामिल हैं।
इनमें से पीला बुखार, रेबीज और एमएमआर की वैक्सीन फेज-3 क्लीनिकल ट्रायल तक पहुंच चुकी हैं। वहीं, चिकनगुनिया और एमएमआरवी का फेज-1 परीक्षण शुरू होगा।
देश में गंभीर संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए नई वैक्सीन विकसित करने की दिशा में सरकार ने यह एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

