BREAKING NEWS

डिंडौरी में झमाझम बारिश ने नर्मदा का जलस्तर बढ़ाया, घाट किनारे मंदिर डूबे

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, डिंडौरी।

जिला मुख्यालय सहित अंचलों में हुई बारिश के चलते मंगलवार की सुबह नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ नजर आया। जिला मुख्यालय में नर्मदा नदी के डेम घाट में स्थित छोटे-बड़े मंदिर पानी में डूबे हुए दिखाई दिए।

Advertisement

जिले में सोमवार की शाम से बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो लगभग पूरी रात जारी रहा। कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश के चलते अंचलों में भी क्षेत्रीय नदी, नालों का जलस्तर बढ़ गया।

तेज बारिश के कारण जिले के बजाग, करंजिया और समनापुर क्षेत्रों में सहायक नदियों का भी जलस्तर बढ़ गया।

बारिश के कारण खेतों में लबालब पानी भर जाने से किसान भी धान का रोपा लगाने में जुटे नजर आए हैं। मौसम में ठंडक आने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

वर्षा आंकड़े

जिले भर में 1 जून से अब तक कुल 472 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जबकि पिछले वर्ष इस अवधि में 836 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

जिले की वार्षिक औसत सामान्य बारिश 1404.8 मिलीमीटर है। इस वर्ष अब तक जिले की वार्षिक सामान्य वर्षा की तुलना में महज 33.59 प्रतिशत बारिश हुई है।

जिले में पिछले 24 घंटे में 24.7 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 40.344 प्रतिशत कम बारिश है।

अन्य घटनाक्रम

हाई कोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी, जबलपुर की सचिव से दो दिन के भीतर व्यक्तिगत हलफनामे के साथ जवाब मांगा गया है।