बुलंद सोच, ग्वालियर।
ग्वालियर नगर निगम के कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे को गुरुवार को ₹6,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें नगर निगम कार्यालय में ही ठेकेदार से भुगतान के बदले एक प्रतिशत रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। यह घटना उनकी 31 अगस्त, शुक्रवार को होने वाली सेवानिवृत्ति से ठीक एक दिन पहले हुई।
इस घटना के बाद नगर निगम ने शुक्रवार को कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे को सेवानिवृत्त कर दिया।
सेवानिवृत्ति के समय उन्हें प्रोविडेंट फंड का ₹25 लाख का चेक दिया गया। हालांकि, उन्हें निगम से प्रोविडेंट फंड सहित कुल ₹60 लाख रुपये मिलने थे, परंतु उनकी अन्य स्वत्व राशि रोक ली गई है।
बताया गया है कि जब तक न्यायालय में यह मामला चलेगा, तब तक उन्हें पेंशन भी नहीं मिलेगी।
सुशील कटारे को निगम के सेवानिवृत्ति समारोह में विदाई के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे इसमें शामिल नहीं हुए।

