बुलंद सोच, इंदौर।
जैन संत मुनिश्री सुधासागर महाराज का मंगल प्रवेश रविवार को इंदौर में हो चुका है। उनका चार माह का चातुर्मास प्रवास दलालबाग में रहेगा।
इस चातुर्मास के लिए दलालबाग में मंगल कलश की स्थापना की गई, जिसकी बोली की कुल राशि 53 करोड़ रुपये तक पहुंची।
चातुर्मास जैन धर्म का एक विशेष आध्यात्मिक पर्व माना जाता है, जहां भी जैन समाज के बड़े संत का चातुर्मास होता है, वहां श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों और सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
आसपास के शहरों से भी समाजजन आते हैं। मुनिश्री सुधासागर महाराज के इंदौर में आयोजित चातुर्मास को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह है। उनके मंगल प्रवेश पर भी हजारों की संख्या में समाजजन जुटे थे।

