BREAKING NEWS
2026-08-02

इंदौर में खड़े डंपर से बाइक टकराई, दो युवकों की मौत

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

इंदौर में डंपर चालक की लापरवाही के कारण हुए एक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। युवकों की बाइक सड़क पर खड़े डंपर से पीछे से टकरा गई थी। इस संबंध में राऊ पुलिस ने मर्ग कायम कर डंपर को जब्त कर लिया है।

Advertisement

यह घटना राऊ थाना अंतर्गत सिलिकान सिटी के समीप शनिवार रात को हुई। टीआई राजपालसिंह राठौर के अनुसार, घटना के समय वर्षा हो रही थी और बाइक सवार तीन युवक पुलक सिटी की तरफ आ रहे थे।

डंपर सड़क पर ही खड़ा था और उसका इंडिकेटर भी नहीं चल रहा था। तेज रफ्तार में आई बाइक डंपर से पीछे से टकरा गई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ।

हादसे में दीपक पुत्र राम जामोद निवासी आसपुर भवानीपुर, कुक्षी, धार, और भदरसिंह वीरसिंह मंडलोई निवासी लोहरा, कुक्षी, धार की मौत हो गई।

बाइक सवार एक अन्य युवक राम पुत्र रतनसिंह मंडलोई निवासी मोरीपुरा, गंधवानी, धार की हालत गंभीर बनी हुई है।

टीआई के अनुसार, ये तीनों युवक मजदूरी करते थे और बालाजी चौक, सिलिकान सिटी में रहते थे। पुलिस ने डंपर (आरजे 09जीडी 9534) को जब्त कर लिया है।

तेजाजी नगर में सड़क हादसा

तेजाजी नगर थाना अंतर्गत खंडवा रोड पर हुए एक अन्य सड़क हादसे में 19 वर्षीय कृष नामक युवक की मौत हो गई।

टीआई देवेंद्र मरकाम ने बताया कि मृतक के स्वजन अभी जानकारी देने की स्थिति में नहीं हैं।