BREAKING NEWS
2026-07-25

इंदौर में प्रदेश का पहला डबलडेकर ब्रिज ट्रैफिक के लिए खुला

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

प्रदेश के पहले डबलडेकर ब्रिज को गुरुवार को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक सादे समारोह में फीता काटकर इस ब्रिज का लोकार्पण किया।

175 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस ब्रिज के चालू होने से उज्जैन रोड पर यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है।

Advertisement

यह नवनिर्मित डबलडेकर ब्रिज एमआर 10 और सुपर कॉरिडोर के उज्जैन रोड जंक्शन पर स्थित लवकुश चौराहे पर बना है। इसकी एक भुजा को गुरुवार को ट्रैफिक के लिए खोला गया।

ब्रिज का लोकार्पण बुधवार को होना निर्धारित था, लेकिन मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से अनुमति न मिलने के कारण यह कार्यक्रम टल गया था।