BREAKING NEWS
2026-08-03

कर्नाटक: शिवमोगा में भूस्खलन से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, शिवमोगा।

कर्नाटक के शिवमोगा जिले के इंदिरानगर में रविवार सुबह भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया, जिससे एक झोपड़ी मलबे में दब गई और इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी कि मरने वालों में तीन साल का एक बच्चा भी शामिल है।
मृतकों की पहचान 35 वर्षीय मल्लिकार्जुन, उनकी 28 वर्षीय पत्नी नागवेणी और उनके बेटे संतोष के रूप में की गई है। यह परिवार कोप्पल जिले के गंगावती तालुक के कोक्करेगारू गांव का रहने वाला था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह हादसा रात करीब ढाई बजे हुआ जब परिवार झोपड़ी में सो रहा था और उसी समय पास की पहाड़ी का हिस्सा टूटकर झोपड़ी पर गिर गया।
सूत्रों ने यह भी बताया कि पास की दूसरी झोपड़ी में रहने वाला एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मलनाड क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से पहाड़ी का हिस्सा ढह गया, जिसके कारण यह भूस्खलन हुआ। इसके बाद दमकल और आपातकालीन सेवा विभाग तथा पुलिस की टीम ने राहत और बचाव अभियान चलाया और मलबे के नीचे से तीनों शवों को बाहर निकाला।

Advertisement