BREAKING NEWS
2026-08-14

तीन शासकीय कॉलेजों में 2026-27 से संस्कृत की पढ़ाई को स्वीकृति

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय ज्ञान परंपरा को उच्च शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने और भारतीय भाषाओं के अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के तीन शासकीय कालेजों में संस्कृत विषय की पढ़ाई की स्वीकृति दी है।

Advertisement

ये कॉलेज शासकीय कन्या महाविद्यालय बासौदा (विदिशा), जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शुजालपुर (शाजापुर) और शासकीय महाविद्यालय सोयतकलां (आगर-मालवा) हैं। इन तीनों संस्थानों में इसी सत्र 2026-27 से पाठ्यक्रम संचालित होंगे।

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षा को रोजगारपरक बनाने के साथ-साथ ज्ञान, संस्कार, संस्कृति और नवाचार से समृद्ध करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि संस्कृत सहित भारतीय भाषाओं का अध्ययन विद्यार्थियों को सांस्कृतिक विरासत और भारतीय ज्ञान परंपरा को समझने का अवसर देगा।