BREAKING NEWS
2026-08-03

मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की भर्ती के लिए ‘यू कोट, वी पे’ योजना शुरू

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

मध्य प्रदेश में दूरस्थ क्षेत्रों के ऐसे अस्पताल जहां विशेषज्ञ चिकित्सक जाना नहीं चाहते हैं, उनके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के माध्यम से ‘यू कोट, वी पे’ योजना आरंभ की गई है।

Advertisement

इस योजना के अंतर्गत एनएचएम द्वारा संस्थावार रिक्त पदों की जानकारी और संस्था कोड जारी किया जाता है। ऑनलाइन आवेदन में डॉक्टर वेतन की अधिकतम मांग रखते हैं, और उस संस्था में संबंधित विशेषज्ञता में सबसे कम वेतन मांगने वाले चिकित्सक को पदस्थ किया जाता है।

यह व्यवस्था रेडियोलॉजिस्ट, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ और शिशु रोग विशेषज्ञों के अतिरिक्त कुछ चिह्नित संजीवनी क्लीनिकों में डॉक्टरों की भर्ती के लिए की गई है।

नए सरकारी मेडिकल कॉलेज

रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर संसदीय क्षेत्र की सांसद अनिता नागर सिंह चौहान ने लोकसभा में आदिवासी इलाकों में डॉक्टरों और अस्पतालों की कमी को लेकर प्रश्न पूछा था।

नए सरकारी मेडिकल कॉलेज

इसके लिखित उत्तर में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के लिए कुल 14 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों की स्वीकृति दी है, जिनमें से छह मेडिकल कॉलेज आदिवासी बहुल जिलों में बनाए जा रहे हैं।

रतलाम में दलालों के भरोसे से शादी होने, रिश्ते जुड़ते ही टूटने और लाखों रुपये में दुल्हनों के सौदे तय होने की बात सामने आई है।