बुलंद सोच, भोपाल।

मध्य प्रदेश में नीट यूजी-2026 की राज्य स्तरीय काउंसलिंग के लिए मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है।
चिकित्सा शिक्षा संचालनालय (डीएमई) द्वारा मंगलवार को जारी सूची के अनुसार, प्रदेश के 47 सरकारी और निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा संस्थान काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होंगे।
इस सूची में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए 20 सरकारी और 15 निजी मेडिकल कॉलेज भाग ले रहे हैं।
एमबीबीएस के लिए इन सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज सूची में गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल, जीआरएमसी ग्वालियर, एमजीएम इंदौर, एनएससीबी जबलपुर, एसएसएमसी रीवा और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर जैसे प्रतिष्ठित कॉलेज शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, दतिया, विदिशा, रतलाम, खंडवा, शहडोल, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, सतना, मंदसौर, सिवनी, नीमच, श्योपुर, सिंगरौली और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज इंदौर भी शामिल हैं।
निजी मेडिकल कॉलेजों में भोपाल से चिरायु, पीपुल्स, एलएन, आरकेडीएफ, महावीर और राम कृष्णा मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।
डेंटल पाठ्यक्रमों के लिए एक सरकारी और 11 निजी डेंटल कॉलेजों में बीडीएस की सीटें उपलब्ध हैं।
इंदौर का एकमात्र सरकारी दंत चिकित्सा महाविद्यालय सूची में है। इसके अलावा, भोपाल सहित अन्य शहरों के 11 निजी डेंटल कॉलेज भी काउंसलिंग में शामिल होंगे।
यह सूची नीट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए चॉइस फिलिंग में सहायक होगी।
रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से मध्य प्रदेश की 22 लाख महिलाओं को 311 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए।

