बुलंद सोच, जबलपुर।

भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा डेथ केस में आरोपी सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर सोमवार को हाई कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी।
न्यायमूर्ति अजय कुमार निरंकारी की एकलपीठ के समक्ष प्रकरण का नंबर नहीं आ पाने के कारण सुनवाई टल गई। अब इस मामले की सुनवाई 12 अगस्त को होने की संभावना है।
गिरिबाला सिंह ने भोपाल की ट्रायल कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद हाई कोर्ट में नियमित जमानत अर्जी दायर की है।
भोपाल कोर्ट ने 25 जुलाई को उनकी जमानत अर्जी निरस्त कर दी थी।
इधर, मृतका त्विषा शर्मा के पिता ने आरोपी सास की जमानत का विरोध करते हुए हाई कोर्ट में आपत्ति आवेदन पेश किया है।
गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी के साथ मृतका के पिता के आपत्ति आवेदन पर भी सुनवाई होनी है।
त्विषा शर्मा की मौत से जुड़े इस मामले में गिरिबाला सिंह आरोपित हैं। ट्रायल कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया है।
अब हाई कोर्ट में होने वाली सुनवाई में बचाव पक्ष जमानत के पक्ष में और मृतका के पिता की ओर से आपत्ति के समर्थन में अपना पक्ष रखा जाएगा।

