BREAKING NEWS
इंदौर में वर्षा का पूर्वानुमान, प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय: कई जिलों में भारी वर्षा, सीधी की मझौली में सर्वाधिक 124.4 मिमी दर्ज मध्य प्रदेश सरकार ने 7,765 करोड़ रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया, भावांतर योजना को 2,313 करोड़ रुपये कोलार की चिनार सेवन माइल कॉलोनी: 900 परिवारों की शिकायत पर कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश भोपाल में स्मार्ट बाइसिकल शेयरिंग सेवा नए सिरे से होगी शुरू, 500 स्मार्ट साइकिलें हुईं कबाड़ प्रदेश सरकार ने 7,765 करोड़ रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया, भावांतर योजना को सर्वाधिक 2,313 करोड़ रुपये
2026-07-23

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय: कई जिलों में भारी वर्षा, सीधी की मझौली में सर्वाधिक 124.4 मिमी दर्ज

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

मध्य प्रदेश में मानसून का ब्रेक टूटने के बाद वर्षा दर्ज की गई। सोमवार आधी रात के बाद से प्रदेश के अधिकांश जिलों में वर्षा का सिलसिला शुरू हुआ, जो मंगलवार रात तक रुक-रुक कर जारी रहा।

Advertisement

सीधी जिले की मझौली तहसील में सर्वाधिक 124.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान सीधी और रायसेन में अति भारी वर्षा हुई। सीधी जिले के सिहावल में 118.6 मिलीमीटर और रायसेन जिले के गैरतगंज में 118 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मऊगंज में 109.0 मिलीमीटर, राजगढ़ में 103.0 मिलीमीटर, सागर के देवरी में 96.3 मिलीमीटर, खुरई में 78.0 मिलीमीटर और बंडा में 74.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। देवरी-रायसेन में 72.1 मिलीमीटर, गुना के चाचौड़ा और कुंभराज में 70-70 मिलीमीटर, रायसेन में 66.6 मिलीमीटर और विदिशा के गंज बासौदा में 65.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

भोपाल में दिन भर हल्की बौछारों के साथ वर्षा होती रही। शाम 5.30 बजे तक यहां 39 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई।

कई जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा हुई। ग्वालियर, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर और इंदौर संभाग के अधिकतर जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई।

इस वर्षा से तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आई है। बोवनी के बाद फसलों की सुरक्षा को लेकर परेशान किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। बची हुई बोवनी अब तेजी से होगी।

प्रदेश में अगले 24 से 48 घंटे तक मानसून के इसी तरह सक्रिय रहने के आसार हैं। अगले 48 घंटे के दौरान भी प्रदेश के कई जिलों में वर्षा की संभावना है।

उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण, प्रदेश से गुजर रही ट्रफ और छत्तीसगढ़-बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने के कारण अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होगी। पूर्वी और मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं भारी वर्षा तो वहीं पश्चिमी जिलों में मध्यम से तेज वर्षा की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों (डिग्री सेल्सियस में) के अनुसार प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा:

भोपाल: अधिकतम 26.5, न्यूनतम 23.8
इंदौर: अधिकतम 27, न्यूनतम 23.8
जबलपुर: अधिकतम 29.7, न्यूनतम 24.2
ग्वालियर: अधिकतम 30.5, न्यूनतम 25.9

भोपाल में 900 परिवार पिछले 15 साल से मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। जनसुनवाई में उनकी शिकायतों का पिटारा खुला, जिसके बाद अब एक जांच कमेटी बनाई जाएगी।