BREAKING NEWS
इंदौर में वर्षा का पूर्वानुमान, प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय: कई जिलों में भारी वर्षा, सीधी की मझौली में सर्वाधिक 124.4 मिमी दर्ज मध्य प्रदेश सरकार ने 7,765 करोड़ रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया, भावांतर योजना को 2,313 करोड़ रुपये कोलार की चिनार सेवन माइल कॉलोनी: 900 परिवारों की शिकायत पर कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश भोपाल में स्मार्ट बाइसिकल शेयरिंग सेवा नए सिरे से होगी शुरू, 500 स्मार्ट साइकिलें हुईं कबाड़ प्रदेश सरकार ने 7,765 करोड़ रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया, भावांतर योजना को सर्वाधिक 2,313 करोड़ रुपये
2026-07-23

इंदौर में वर्षा का पूर्वानुमान, प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

शहर में सुबह से बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुककर रिमझिम वर्षा का दौर जारी रहा। बादलों व वर्षा ने शहरवासियों को गर्मी व उमस से राहत प्रदान की। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement

शहर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था।

प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश का अलर्ट

21 व 22 जुलाई को प्रदेश के गुना, श्योपुरकलां, सतना, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, मैहर, शिवपुरी, राजगढ़, भिंड, मुरैना, मंडला, दमोह, छतरपुर, बड़वानी, धार, उज्जैन, मंदसौर व नीमच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

24 जुलाई को इंदौर, धार, रतलाम, देवास, मंदसौर, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, झाबुआ, अलीराजपुर, आगर, नीमच और गुना जिलों में तेज वर्षा की चेतावनी दी गई है।

मौसम प्रणालियों का प्रभाव

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में एक द्रोणिका श्रीगंगानगर, रोहतक, हमीरपुर, सीधी, रांची होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

वहीं एक चक्रवाती हवा का घेरा उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश व दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बने ऊपरी हवा के चक्रवाती घेरे तक पहुंच रहा है।

एक अन्य द्रोणिका दक्षिण ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, दक्षिण राजस्थान और गुजरात होते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ तक विस्तृत है।

इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से इंदौर में 22 व 23 जुलाई को हल्की वर्षा होने का अनुमान है, जबकि 24 जुलाई को शहर में तेज वर्षा होने की संभावना है।