BREAKING NEWS
2026-07-29

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 82 लाख किसानों के खातों में ₹3,300 करोड़ अंतरित किए

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, खंडवा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में बलराम कृषि महोत्सव के मंच से कांग्रेस पर वैचारिक मुद्दों को लेकर तीखा हमला किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार कृषि कल्याण वर्ष के अंतर्गत “बलराम वर्ष” मना रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा भाजपा के विकास और किसान हित के हर प्रयास पर सवाल खड़े करती है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने आजादी से पहले हुए खिलाफत आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने उस समय तुर्की के खलीफा के समर्थन में चले आंदोलन का साथ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस प्रकार हिंदू-मुस्लिम राजनीति को बढ़ावा दिया। डॉ. यादव के अनुसार, इसी प्रकार की राजनीति ने आगे चलकर देश में ऐसे हालात पैदा किए, जिनके परिणामस्वरूप भारत का विभाजन हुआ और भारत-पाकिस्तान अलग-अलग राष्ट्र बने।

राष्ट्रहित और किसान कल्याण का संदेश

डॉ. यादव ने कहा कि इतिहास से सीख लेकर देश को विकास, राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने किसानों के कल्याण, कृषि विकास और प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार किसान हितों के लिए लगातार काम कर रही है।

किसान कल्याण योजना: खातों में ₹3,300 करोड़

मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के 82 लाख किसानों के खातों में ₹3,300 करोड़ अंतरित किए। यह राशि किसान कल्याण योजना के तहत अंतरित की गई है।