बुलंद सोच, सीहोर।
अगस्त का पहला सप्ताह शुरू हो गया है, लेकिन जिले में मानसून अब तक उम्मीदों पर पूरी तरह खरा नहीं उतर पाया है। 3 अगस्त तक जिले में औसतन 20.03 इंच (508.7 मिमी) बारिश दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक 25.44 इंच (646.3 मिमी) वर्षा हो चुकी थी, जिससे इस बार अब तक 5.41 इंच (138.4 मिमी) कम बारिश हुई है।
इस कम बारिश का सीधा असर जिले की जल संरचनाओं पर दिखाई दे रहा है। जिले के 66 प्रमुख तालाबों में से 27 अब भी पूरी तरह सूखे पड़े हैं। इसके अतिरिक्त, शेष तालाब भी अपनी क्षमता के मुकाबले काफी कम भर पाए हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो पेयजल और सिंचाई दोनों के लिए गंभीर संकट गहरा सकता है।

