BREAKING NEWS
2026-08-01

इंदौर में मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान, धार, झाबुआ, अलीराजपुर और रतलाम में भारी बारिश की चेतावनी

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, शुक्रवार को इंदौर में मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। वर्तमान में एक अवदाब क्षेत्र विदर्भ से पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते हुए गुजरात की ओर जा रहा है। इसके प्रभाव से इंदौर में मध्यम वर्षा होगी। वहीं, धार, झाबुआ, अलीराजपुर और रतलाम जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

Advertisement

मानसून की स्थिति

इस वर्ष जून के बाद जुलाई माह में भी औसत से कम वर्षा की स्थिति बनी हुई है। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर इस मानसून सीजन में अब तक 365.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले दो माह की औसत वर्षा से 69.4 मिमी कम है।

बीते 24 घंटे का मौसम

गुरुवार को दिनभर उमस रही, जबकि दिन में बादलों के साथ धूप ने गर्मी और उमस का अहसास करवाया। गुरुवार को सुबह सात बजे के बाद शहर में वर्षा हुई, जिसके बाद शाम छह बजे के बाद भी कुछ देर के लिए तेज बौछारें पड़ीं। हालांकि, गुरुवार को इंदौर में कम पानी बरसा, लेकिन सांवेर क्षेत्र में रुक-रुककर कुछ देर के लिए तेज पानी बरसा। गुरुवार को इंदौर के रीगल क्षेत्र में तेज वर्षा हुई, वहीं रात में एयरपोर्ट क्षेत्र में भी पानी बरसा। रीगल स्थित मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वर्षा मापी यंत्र में सात मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस तरह, रीगल क्षेत्र में इस मानसून सीजन में कुल 376 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

तापमान की स्थिति

गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसी प्रकार, न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था।