BREAKING NEWS
2026-08-03

सावन के पहले सोमवार पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, ओंकारेश्वर।

श्रावण मास के पहले सोमवार को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

सोमवार तड़के से ही भगवान श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई।

Advertisement

नर्मदा स्नान के उपरांत भक्तों ने भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि तथा विश्व कल्याण की कामना की।

मंदिर परिसर सुबह से ही ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंजता रहा।

इस अवसर पर रुद्राभिषेक, विशेष श्रृंगार और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

शाम चार बजे भगवान की पारंपरिक पालकी यात्रा निकाली जाएगी।